जेल के कैदी अगर जेल से बाहर हो तो यह सुनते ही आसपास के लोग सकते
में रह जाते हैं, और आपको यह पता चले
की जेल के कैदी रेस्तरां में पिज्जा परोसते हैं तो यह सुनकर आप भी चकित रह जाएंगे।
आपने फिल्म कर्मा तो देखी ही होगी। जिसमें कैंदियों को सुधारा जाता है। ऐसा ही काम
शिमला में किया जा रहा है। जहां कैदी एक रेस्तरां में पिज्जा परोसने का काम कर रहे
हैं। जहां एक होटल ने कैदियों को प्रशिक्षित किया है।
शिमला में बुक कैफे नाम के एक रेस्तरां है यह करीब 20 लाख रूपये की
लागत से बनाया गया है। जिसमें 40 लोगों के बैठने की जगह है। इस रेस्तरां का
उद्घाटन सीएम वीरभद्र सिंह ने पिछले साल किया था। यह रेस्तरां जाखू मंदिर के
रास्ते में एक रिज के ऊपर स्थित है।
जेल के महानिदेशक सोमेश गोयल ने बताया कि कैफे को चार कैदी जयचंद, रामलाल, राजकुमार और योगराज नाम के चार कैदी
संचालित करते हैं। यह कैदी शिमला के कायथू जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे
हैं। यह काम उन्हें पुनर्वास का प्रयास है।
यह कैफे अपनी ही तरह का पहला कैफे है जिसके संचालन के लिए वित्तय भार
राज्य का पर्यटन विभाग कर रहा है। यह कैफे सुबह 10 बजे से लेकर रात 9 बजे तक चलता
है। कैदी यहां काम कर रात 10 बजे वापस जेल लौट आते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें