सरकार जल्द ही पैरामिलिट्री फोर्स के लिए भारी संख्या में भर्ती
निकाल सकती है। क्यों कि पैरामिलिट्री फोर्स में समय से पहले रिटायरमेंट लेने
वालों की संख्या में पिछले एक वर्ष में बहुत तेजी से बढ़ी हैं। संसद में सरकार
द्वारा पेश किये गए एक रिपोर्ट में बताया गया।
केंद्रीय राज्य गृहमंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि साल 2016-17 में
9065 अर्धसैनिकों ने वीआरएस लिया है। बतादें कि साल 2014-15 में यह संख्या 5289 थी
वहीं 2015-16 में वीआरएस लेने की संख्या में कमी आयी थी और 2105 लोगों ने
रिटायरमेंट लिया है।
इतनी बड़ी संख्या में रिटायरमेंट लेने के मामले में गृहमंत्रालय के
अधिकारियों का कहना है कि इससे सुरक्षा व्यवस्था में असर पड़ सकता है।
पैरामिलीट्री फोर्स में सबसे अधिक बीएसएफ के 4274, सीआरपीएफ के 3280 और सीआरपीएफ के 765
लोगों ने 2016-17 में वीआरएस लिया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें