दिल्ली पुलिस ने लूटपाट के मामले में आम आदमी
पार्टी के नेता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नेता नजीब आप की युवा इकाई का
अध्यक्ष है। नजीब के पास से लूट की रकम बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार बीते 12
मार्च को नजीब अपने दोस्तों के साथ मिलकर बंदूक की नोक पर दिल्ली के मौजपुर इलाके
में 25 लाख रूपये लूट लिये। लूट के वक्त फायरिंग भी की गई जिसमें एक शख्स घायल हो
गया। मौके से स्थानिय लोगों ने एक बदमाश को दबोचा लिया था।
गिरफ्तार बदमाश फुरकान गैंग का लीडर है और वह
कई लूटपाट की वारदात को अंजाम दे चुका है। पूछताछ में उसने 20 से अधिक लूटपाट और
स्नैचिंग की बाद कबूल की है। पुलिस आरोपियों से पुछताछ कर रही है वहीं आप नेता के
इस मामले में शामिल होने के बाद आश्चर्य में है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें