नई
दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान की तारीख की घोषणा की गई
है। मतदान की तारीख 22 अप्रैल ऐलान किया गया है। तारीखों की घोषणा के साथ ही राजधानी
में आचार संहिता लागू कर दिया गया है।
वहीं
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार की मुख्य सचिव को चुनाव ईवीएम के
बजाय बैलेट पेपर पर कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा राजनीतिक पार्टियां
ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर पर चुनाव चाहती है इसलिए इसके लिए जो भी औपचारिकता
उसे पूरी करें। अब देखना होगा की उनके निर्देश का कितना पालन किया जाता है। बतादें
कि दिल्ली एमसीडी चुनाव दिल्ली सरकार के द्वारा करायी जाती है।
नोटिफीकेशन-
27 मार्च
नोमिनेशन
की अंतिम तारीख- 3 अप्रैल
नोमिनेशन
वापसी तारीख- 8 अप्रैल
मतदान-
22 अप्रैल
मतगणना-
25 अप्रैल

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें