पाकिस्तान में एक ऐसे बच्चे का
जन्म हुआ है, जिसका
दिल उसके शरीर से बाहर है यह बात अपने आप में एक असामान्य है। बच्चे के परिवारवालों और
अधिकारियों ने बताया कि बच्चे का दिल सीने से बाहर है। बच्चे का जन्म मंगलवार को मुल्तान शहर में हुआ है।
बच्चे को लाहौर चिल्ड्रेन कंप्लेक्स में भर्ति किया गया क्योंकि मुल्तान में बच्चे
के इलाज के लिए काफी सुविधाएं नहीं हैं।
खबरों के अनुसार डाक्टरों ने
बताया कि बच्चे का दिल सामान्य रूप से काम कर रहा है लेकिन उसे शरीर में सही जगह
पर स्थित करने के लिए ऑपरेशन की जरूरत है। बच्चे का ऑपरेशन करने के बाद सबकुछ ठीक
रहा तो बच्चा स्वस्थ्य हो जाएगा।
डाक्टरों का कहना है कि जब दिल
आंशिक या पूर्ण रूप से सीने से बाहर होता है तो इस स्थिति को मेडिकल साइंस में
एक्टोपिया कॉर्डिस कहा जाता है। ऐसा प्रति 10 लाख जीवित शिशुओं में से 5.5 से 7.9 में ऐसा मामला सामने आता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें