नई दिल्ली। राजधानी में एमसीडी चुनाव होने वाले और दिल्ली के
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। आगामी 23 अप्रैल को
एमसीडी चुनाव के लिए मतदान होना है यानी कि लगभग एक माह से कम समय मतदान के लिए
बचे हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर अंदर ही अंदर दरार बढ़
रही है। अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि आप के 30 विधायक बीजेपी का दामन
थामने वाले हैं। इससे पहले आप के विदायक वेद प्रकाश ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया था।
जिसके बाद वेद प्रकाश ने कहा था कि पार्टी के अंदर भ्रष्टाचार व्याप्त हो रहा है
और स्वच्छ राजनीति के लिए वह बीजेपी में शामिल हुए हैं।
दूसरी ओर जनकपुरी के आप विधायक राजेश ऋषि ने ट्वीट कर कहा कि सीएम
केजरीवाल को चाटुकारों से बच कर रहना चाहिए। हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष
पर निशाना नहीं साधा। इस बारे में राजेश से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा मै वेद
प्रकाश जैसा फैसला नहीं लूंगा लेकिन पार्टी के अंदर परिस्थितियां बदल रही है। कुछ
लोग पार्टी सुप्रीमो के आसपास है और चाटुकारिता कर रहे हैं ऐसे लोगों से उन्हें
जरूर बचना चाहिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें