WhatsApp में अब ग्रुप एडमिन जल्द ही यह चुन सकेंगे कि ग्रुप के कौन से सदस्य उसके सबजेक्ट, आयकन और विवरण में परिवर्तन कर सकते हैं। WABetaInfo.com के अनुसार एक फैन साइट ने व्हाट्सऐप के इस नए फीचर का परीक्षण किया है।
Facebook की मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने अपना नया अपडेट गूगल प्ले बीटा कार्यक्रम के वर्जन 2.17.387 में इसे जारी किया है। इसमें बताया गया है कि व्हाट्सऐप ने बेहतर ग्रुप एडमिन के लिए विशेष फीचर की घोषणा की है। जिसमें एक टूल भी शामिल है। जो ग्रुप को बनाने वाले को अन्य एडमिन द्वारा ग्रुप को डिलीट करने से रोकने की शक्ति देता है।WhatsApp beta for Android 2.17.387: what's new? Administrator features for groups! 🔥https://t.co/l5nFfW7EHI— WABetaInfo (@WABetaInfo) October 20, 2017
Reliance JIO हुआ महंगा नहीं मिलेगा यह प्लान, जानें नए टैरिफ प्लान
गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध विवरण में बताया गया है कि यह फीचर्स फिलहाल परीक्षण के लिए उपलब्ध है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि व्हाट्सऐप जल्द ही अनसेंड का फीचर जारी करने वाला है। जिसमें मैसेजिंग ऐप डिलीट फॉर एवरीवन फीचर का भी परीक्षण किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें